दवा देने के बहाने महिला से छेड़छाड़
कलानौर | कस्बेके वार्ड 4 में रहने वाली एक महिला ने कलानौर निवासी एक केमिस्ट की दुकान चलाने वाले पर घर में घुसकर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की है। पीड़ित महिला का कहना है कि पिछली रात उसकी बेटी को कोई तकलीफ हो गई। इसलिए उसको दवाई देने के लिए उन्होंने डीएवी चौक पर केमिस्ट की दुकान चलाने वाले मनोज को बुलाया। मनोज जब घर आया तो वह उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। जब उसे ऐसा करने से रोका तो भाग गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।