नेशनल साइंस ओलम्पियाड में भुवनेश और लविश मेरिट में छाए
कलानौर। नेशनलसांइस ओलम्पियाड प्रतियोगिता में वेद मॉडल स्कूल के छात्र भुवनेश ने राज्यस्तर पर 19वीं तथा अंतरराष्ट्रीयस्तर पर 46वीं रैंक हासिल कर मेरिट में स्थान बनाया। वहीं लविश ने राज्यस्तर पर 26वीं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 60वीं रैंक प्राप्त किया। इस उपलब्धि के लिए फाउंडेशन की ओर से दोनों छात्रों को एक-एक हजार रुपए की नकद राशि देकर सम्मानित किया। स्कूल की ओर से प्राचार्य एचसी गुलाटी और निदेशिका उर्मिल बौंदवाल ने छात्रों को बधाई दी।