स्वास्थ्य विभाग ने 31हजार बच्चों को खिलाई पेट के कीड़े मारने की दवा
कलानौर| स्वास्थ्यविभाग कलानौर की ओर से वीरवार को स्कूली बच्चों को पेट के कीड़े मारने की गोली खिलाने का अभियान चलाया। शुभारंभ एसएमओ डॉ.कमला वर्मा ने गांव गुढ़ान के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के बच्चों को गोली खिलाकर किया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में जाकर 31086 बच्चों को गोली खिलाई। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य कर्मबीर खत्री, सरपंच अशोक गुढान, डॉ. संजीव मलिक, डॉ. जसबीर रंगा, डॉ. विजय, सतीश कुमार आदि उपस्थित थे।