पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर की सफाई में महिलाओं का योगदान अहम

शहर की सफाई में महिलाओं का योगदान अहम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दैनिकभास्कर की ओर से शहर में चलाए जा रहे सफाई दान अभियान के तहत शनिवार को वार्ड नंबर 9 में महिलाओं ने जनसंपर्क कर महिलाओं से डस्टबिन रखने की अपील की। साथ ही जन स्वास्थ्य विभाग के आसपास खुले इलाके से लेकर कॉलोनी रोड अनाज मंडी में अभियान सारथी वियोगी हरि शर्मा भिवानी के एसडीएम सतीश कुमार के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया।

अभियान सारथी वियोगी हरि शर्मा डेरा प्रदेश कमेटी की सदस्या रूपा इंसा ने कहा कि स्वच्छता में महिलाओं की जागरूकता सबसे महत्वपूर्ण है। चूंकि घरों में सफाई की बेहतर व्यवस्था महिलाएं ही रखती हैं। उन्होंने कहा कि शहर में दो चरण का सफाई कार्य पूरा होने के बाद अब तीसरे चरण में महिलाओं की भूमिका सबसे ज्यादा होनी चाहिए। इसके लिए शनिवार को दोपहर बाद जनस्वास्थ्य विभाग के पास से भिवानी के एसडीएम सतीश कुमार ने सफाई अभियान की शुरुआत की। जिसके बाद ऊषा इंसा, कांता रानी, वीना रानी, कर्मजीत कौर, बलजिंद्र, अनिता, सपना, रजनी इंसा सहित दो दर्जन महिलाओं नगर परिषद के सफाई कर्मियों ने पूरे एरिया में झाडू लगाकर सफाई की। एसडीएम ने यहां रखे डस्टबिन के आसपास बाहर पड़े कूड़े को भी साफ करते हुए डस्टबिन में डलवाया। इस दौरान गली की महिलाओं लाली बागड़ी, प्रवीण, सुमन अन्य ने भी गलियों में झाडू लगाया और घरों में डस्टबिन का प्रयोग करते हुए शहर को साफ रखने की मुहिम में योगदान का आह्वान किया। सफाई कर्मचारियों ने रेहडिय़ों से कूडा उठाकर डस्टबिन में डाला सारे गलीवासियों को कूडा डस्टबिन में ही डालने का प्रण दिलवाया।

जनस्वास्थ्य विभाग के पीछे मंदिर वाली गली में दैनिक भास्कर सफाईदान अभियान के तहत डेरा स्टेट कमेटी सदस्या रूप इंसा के नेतृत्व में महिलाओं को डस्टबिन यूज करने अपने घरों के साथ गली में सफाई करने की अपील करतीं उषा इंसा, रेशमा ग्रीन एस, लाली बागड़ी, वीना इंसा, मंजू, अंजना अन्य।