यातायात नियमों पर छात्रों ने दी परीक्षा
राजकीयवरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में द्वितीय चरण की ट्रैफिक नियमों से संबंधित खंड स्तरीय परीक्षा हुई। इसका शुभारंभ बीईओ बलविंद्र सिंह प्राचार्य सुभाष फुटेला ने किया। परीक्षा में तीन स्तर पर प्रश्नपत्र तैयार किए गए थे जिनमें पहले स्तर में कक्षा पहली से पांचवीं तक, दूसरे स्तर में कक्षा छठी से आठवीं तक तीसरे स्तर में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के खंड के ओढ़ां, नुहियांवाली, पन्नीवाला मोटा, कालांवाली, पिपली, तख्तमल, तिलोकेवाला, रोहिडांवाली सहित अन्य गांवों के 31 प्राथमिक पाठशालाओं, 10 माध्यमिक विद्यालयों, 20 उच्च विद्यालयों वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों 228 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
प्रथम स्तर में 85, द्वितीय स्तर में 89 तृतीय स्तर में 54 विद्यार्थी थे। तृतीय स्तर की परीक्षा में प्रत्येक स्तर पर प्रथम चार चार विद्यार्थी चुने गए जिनमें प्रथम स्तर में कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों में बीरेंद्र, मोहित, मनजिंद्र, शंटी, हरमनदीप, जसप्रीत, रैंपी जश्नदीप शामिल हैं। इसी प्रकार द्वितीय स्तर में कक्षा छठी से आठवीं के विद्यार्थियों में मेघना, संदीप कौर, भूपेश, खुशकरण, गुरजीत कौर, हरविंद्र, चंचल, जर्मनप्रीत, रमनदीप, सतीश, जश्नप्रीत, रचना, कपीश, शोभना, जसप्रीत कौर, अमनदीप कौर, रमेश, शहनाज, विक्रम, लवप्रीत कौर, महकदीप आदित्य तथा तृतीय स्तर में कक्षा नौवीं से बारहवीं के विद्यार्थियों में गुरजीत, सूरज, हितेश, राहुल, सुरेंद्र, संदीप, जसदीप कौर, पूनमजोत, सोनी, बीरसिंह, रवींद्र, चरणजीत कौर, रोशनी, अमनदीप रजनीश कुमार हैं।
ओढ़ां : ट्रैफिक नियमों संबंधी परीक्षा देते विद्यार्थी