स्वास्थ्य जांच शिविर 3 जनवरी को
कालांवाली | गदरानारोड़ स्थित सेठ प्रकाश चन्द सूरतिया ट्रस्ट धर्मशाला में 3 जनवरी को नए साल के उपलक्ष्य में महेश्वरी सभा सेठप्रकाश चन्द सूरतिया ट्रस्ट कालांवाली द्वारा संयुक्त तौर पर नि:शुल्क जांच कैंप लगाया जाएगा। नरेश महेश्वरी ने बताया कि जनवरी को सेठ प्रकाश चन्द सूरतिया ट्रस्ट धर्मशाला में फ्री स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा। जिसमें मुफ्त हार्ट , शूगर , टीवी दमा निमोनिया, फेफड़ों की बीमारियों की जांच विभिन्न तकनीकी मशीनों द्वारा की जाएगी।