गैस एजेंसी के खिलाफ याचिका दायर
कालांवाली | डबवालीरोड पर स्थित भारत गैस एजेंसी द्वारा अधिकृत कर्ण गैस एजेंसी पर एक व्यक्ति बिना किसी कारण परेशान करने गैस की सप्लाई नहीं देने का आरोप लगाया है। उसने इस संबंध में एक याचिका एजेंसी के खिलाफ कोर्ट में दायर करके न्याय की मांग की है। एजेंसी पर आरोप लगाते हुए योगेश जैन निवासी माॅडल टाउन ने बताया कि उन्होंने अपने सभी कागजात एजेंसी में जमा करवाए हुए हैं। कागजात जमा करवाने के बावजूद भी एजेंसी के लोग उन्हें दोबारा कागजात जमा करवाने के लिए परेशान करते रहते हैं। जबकि उसकी कापी के ऊपर केवाईसी ओके लिखा हुआ है। वे कई बार एजेंसी में सप्लाई लेने के लिए गए, लेकिन एजेंसी संचालक उसे सप्लाई नहीं दे रहे और उसे आईडी जमा करवाने के लिए कहते है। जबकि वे जनवरी अक्टूबर 2013 को केवाइसी के लिए आईडी जमा करवा चुका है। उपभोक्ता ने बताया कि उसे अंतिम सप्लाई 24 अगस्त को मिली थी उसके बाद उसे सप्लाई नहीं दी गई। जिसके चलते उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उसने बताया कि वह इस संबंध में कंपनी के अधिकारियों को भी शिकायत कर चुके है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने उपभोक्ता अदालत में एजेंसी कंपनी के खिलाफ याचिका दायर की है।