पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऑटो पलटने से युवक की मौत

ऑटो पलटने से युवक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरसासे सवारियों को कालांवाली छोड़ने जा रहे ऑटो के पलटने से एक युवक की मौत हो गई। ऑटो चालक को मामूली चोटें आईं हैं। ऑटो में चार लोग और भी थे, लेकिन वे बाल-बाल बच गए। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में पहुंचाया।

कालांवालीजा रहा था

जेजेकॉलोनी निवासी करीब 22 वर्षीय राजू पुत्र मोहनलाल मंगलवार की शाम ऑटो में कालांवाली जा रहा था। ऑटो उसका दोस्त छुटन चला रहा था। राजू उसके साथ आगे वाली सीट पर बैठा था। कालांवाली के निकट ही उनका ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे राजू ऑटो के नीचे दब गया। आसपास के लोगों ने जब उसे निकाला तो उसकी मौत हो चुकी थी। उसके बाद हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। मृतक अविवाहित था और उसके परिवार में उसका एक छोटा भाई मां-बाप हैं।