थाना प्रभारी ने ली पार्षदों की बैठक
कालांवाली | बुधवारको थाना प्रभारी अनिल कुंडू ने मंडी के सभी पार्षदों को चुनावों के मध्य नजर पुलिस स्टेशन बुलाकर बैठक ली। थाना प्रभारी ने पार्षदों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने वार्डों के सभी वोटरों को ज्यादा से ज्यादा वोट डालने के प्रति जागरूक करे। लोगों को किसी पार्टी द्वारा लोभ- प्रलोभ में बचकर ईमानदारी से वोट देने के लिए प्रेरित करना हमारी प्राथमिकता होना चाहिए। पार्षद अपने-अपने वार्डों में जो लाइसेंस धारक लोगों को जल्द से जल्द अपने हथियार जमा करवाने के लिए कहे। जो भी अपने हथियार जमा नहीं करवाता। उसकी जानकारी पुलिस को दे। वहीं उन लोगो के बारे में जानकारी दे। जो चुनाव के समय कोई घटना को अंजाम दे सकते है और जो वोटरों के साथ नाइंसाफी करता है। सभी पार्षदों ने भी थाना प्रभारी से पूरी सहयोग करने की बात कही।