पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नरमे का भाव कम मिलने पर किसानों ने की सरकार के िखलाफ नारेबाजी

नरमे का भाव कम मिलने पर किसानों ने की सरकार के िखलाफ नारेबाजी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नईअनाज मंडी में क्षेत्र के किसानों ने नरमा की फसल के भाव कम होने को लेकर प्रदेश केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रकट किया। प्रदर्शनकारी किसानों की अगुवाई यूनियन नेता गुरदास सिंह लक्कड़ावाली, गुरनाम सिंह पक्का गुरनाम सिंह देसुमलकाना कर रहे थे। किसान नेता गुरदास सिंह लक्कड़ावाली ने कहा कि सरकार किसानों की फसल के भाव बढ़ाने की कह रही थी। लेकिन इस बार पिछले साल की तुलना में कम भाव में नरमा खरीदा जा रहा है। जिसके कारण किसानों आढ़ती को नुकसान है। पिछले साल 4500 रुपए प्रति क्विंटल के भाव थे तो अबकी बार इस भी कम है। किसानों ने बताया कि दो दिनों से जिस नरमा की बोली हो चुकी है। वह अभी तक तुला भी नहीं। इस कारण किसानों को नुकसान है। किसान नेता गुरदास सिंह ने कहा कि अगर आने वाले दिनों में किसानों को दिक्कत रही तो किसान जोरदार प्रदर्शन कर रोष व्यक्त करेंगे। जिसकी पूरी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी। किसानों ने मांग की है कि समय पर नरमा की तुलाई और भराई का काम होना चाहिए।

कालांवाली। नरमे का भाव कम मिलने पर रोष जताते किसान।