- Hindi News
- सालासर के लिए श्रृद्धालुओं का पैदल जत्था रवाना
सालासर के लिए श्रृद्धालुओं का पैदल जत्था रवाना
रेलवे विभाग ने चलाया सफाई अभियान
रानियां | शहरके बाला जी पैदल यात्रा संघ के श्रृद्धालुओं का एक पैदल जत्था संघ के प्रधान महेंद्र जिंदल के नेतृत्व में हनुमान मंदिर से सालासर के लिए रवाना हुआ। इस पैदल जत्थे में कुल 20 लोग शामिल है। संघ के प्रधान महेंद्र जिंदल ने बताया कि यह दल सालासर धाम के दर्शन कर धौक लगाकर 3 अक्टूबर को वापिस लौटेंगे। इस जत्थे में महेश बांसल, भूषण गर्ग, नरेंद्र जिंदल, सौरभ जिंदल, अशोक सोनी, कालूराम खत्री, संदीप कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।