पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुजरात भूमि घोटाले पर ‘आप’ का प्रदर्शन

गुजरात भूमि घोटाले पर ‘आप’ का प्रदर्शन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आमआदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुजराज में हुए भूमि घोटाले की घटना के रोष स्वरूप शहर में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान आप कार्यकर्ताओं ने गुजरात सरकार का पुतला फूंका। शुक्रवार प्रात: आम आदमी पार्टी के बैनर तले कार्यकर्ता टाउन पार्क में एकत्र हुए। जिलाध्यक्ष संदीप सिंवर की अध्यक्षता में एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने भूमि घोटाले पर रोष जताया और गुजरात सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी शहर के विभिन्न बाजारों सदर बाजार, सुभाष चौक पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकाला। लालबत्ती चौक पर प्रदर्शनकारियों ने गुजरात सरकार का पुतला भी फूंका।

प्रदर्शनकारियों ने केन्द्र सरकार सुप्रीम कोर्ट से इस घोटाले की एसआईटी जांच करवाने की मांग की। जिलाध्यक्ष संदीप सिंवर ने कहा कि गुजरात भूमि घोटाले से भाजपा का चेहरा बेनकाब हो गया है और अच्छे दिन लाने का वादा करने वाली मोदी सरकार स्वयं ही भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि गुजरात में नरेन्द्र मोदी के मुख्यमंत्री काल के दौरान तत्कालीन मंत्री आनंदी बाई पटेल की बेटी को फायदा पहुंचाने के लिए करोड़ों की जमीन हड़पी गई। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी इस देशद्रोह को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। इस अवसर पर केवल कालांवाली, सुनील चाहरवाला, वीरेंद्र, हंसराज, संदीप अत्री, तरसेम, गुरप्रीत डबवाली, बलजिन्द्र सिंह, चन्द्र सिंह, राकेश जैन, अंकुर, हरीश, गुरमुख, डा. देव नागरा उपस्थित थे।

सियाचिन में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की

आमआदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के आह्वान पर आज पार्टी की जिला इकाई द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया। टाउन पार्क में एकत्र कार्यकर्ताओं ने सियाचिन में शहीद हुए शहीदों की याद में दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

सिरसा | गुजरात मंे हुए भूमि घोटाले के विरोध मंे नेताजी सुभाष चौक पर प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के सदस्य।

खबरें और भी हैं...