पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिविर में 101 यूनिट रक्त हुआ एकत्रित

शिविर में 101 यूनिट रक्त हुआ एकत्रित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सब्जीमंडी में हेल्पिंग हैंड ट्रस्ट की ओर से वेलेंटाइन-डे पर शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरू, सुखेदव सिंह की याद में रक्तदान शिविर लगाया गया। हरपाल सिंह नंबरदार ने मुख्यातिथि और विधायक बलकौर सिंह, निर्मल सिंह मल्लड़ी, राजेंद्र सिंह देसूजोधा, शीशपाल केहरवाला, प्रधान जगसीर सिंह, दिनेश गर्ग, डॉ. मोहन लाल, पार्षद वेद प्रकाश, मनदीप सिंह राजू ने भाग लिया।

ट्रस्ट के प्रधान लखबीर सिंह सोढ़ी ने बताया कि 50 यूनिट रक्तदान करने का लक्ष्य रखा था। लेकिन युवाओं के जोश को देखते हुए दो बार रक्त बैग मंगवाने के बाद भी दर्जनों रक्तदाताओं को रक्तदान करने से वंचित रहना पड़ा। उन्होंने समाज को एक सकारात्मक संदेश देते हुए नियमित रक्तदाता तैयार करना ही ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य बताते हुए कहा कि सामान्य अस्पताल सिरसा के सहयोग से 101 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर में सामान्य अस्पताल के सदस्यों डा. समता, एलटी सोनू, सिनोद कुमार, राजेंद्र, चम्पा लाल ने सेवाएं प्रदान की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि युवाओं द्वारा गरीब जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा प्रदान करना, नियमित सफाई अभियान चलाना, रक्तदान शिविर लगाना आदि जो मानवता भलाई के कार्य किए जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...