पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल: शीशपाल

भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल: शीशपाल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशके किसानों को सफेद मक्खी से बर्बाद हुई फसलों का सरकार ने अभी तक कोई मुआवजा नहीं दिया है। कांग्रेस ने सरकार को 14 फरवरी तक मुआवजा देने का अल्टीमेटम दिया था, जिसकी अवधि अब पूरी हो चुकी है। कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेशाध्यक्ष डॉ.अशोक तंवर के नेतृत्व में 19 फरवरी को सिरसा में रोष प्रदर्शन किया जाएगा और सरकार से किसानों को तुरंत मुआवजा देने की मांग की जाएगी। यह बात प्रदेश कांग्रेस के सचिव एवं कालांवाली हलका के प्रतिनिधि शीशपाल केहरवाला ने कांग्रेस नेता राज कुमार बांसल के प्रतिष्ठान पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मौजूदा खट्टर सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। खट्टर सरकार की कार्यप्रणाली से हर वर्ग के लोग दुखी है। जहां किसानों को बर्बाद हुई फसलों की गिरदावरी करने में भेदभाव किया गया और उन्हें आज तक मुआवजा भी नहीं मिला।

खबरें और भी हैं...