दीवार गिरने से दो साल के मासूम की मौत
कालांवाली | गांवजगमालवाली में बुधवार को अचानक एक घर की दीवार गिरने से नीचे दबकर दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मृत बच्चे की पहचान लक्ष्मण पुत्र मेहर चंद के रूप में हुई है। दो वर्षीय लक्ष्मण माता के साथ गली में से जा रहा था। उसी समय मंजीत सिंह के घर की बाहरी दीवार उस पर गिरी। मां द्वारा शोर मचाने पर आस-पास के लोग एकत्रित हो गए ओर उसे अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर सिरसा रेफर कर दिया। जहां लक्ष्मण को उसके परिजनों ने सिरसा के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उपाचार के दौरान दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।