- Hindi News
- वॉलीबाल में नुहियांवाली का दबदबा कबड्डी में गदराना ने दिखाई ताकत
वॉलीबाल में नुहियांवाली का दबदबा कबड्डी में गदराना ने दिखाई ताकत
खेलविभाग की ओर से राजीव गांधी खेल स्टेडियम नुहियांवाली में आयोजित दो दिवसीय खंड स्तरीय राजीव गांधी खेल अभियान खेलकूद प्रतियोगिता में दूसरे दिन लड़कों के खेलकूद मुकाबले करवायें गये। खेल प्रतियोगिता में गांव नुहियांवाली, गदराना, मलिकपुरा, पन्नीवाला मोटा, तिलोकेवाला, कालांवाली, देसू मलकाना रोहिडांवाली गांवो की टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता के अंतर्गत एथलेटिक्स, बॉलीबॉल, बास्केट बॉल, फुटबॉल कबड्डी की टीमों में मुकाबले में हुए। खेल विभाग की ओर से यह प्रतियोगिता क्रिकेट प्रशिक्षक तुलसी मेहता, जिम्नास्टिक प्रशिक्षक राधे श्याम, हैंडबाल प्रशिक्षक संदीप कुमार की देखरेख में करवाई गई। जिला खेल अधिकारी लक्ष्मण सिंह सैनी ने प्रतियोगिता का निरीक्षण भी किया।
वालीबाल में नुहियांवाली की टीम प्रथम, पन्नीवाला मोटा द्वितीय मलिकपुरा तृतीय, बास्केटबॉल में कालांवाली प्रथम, नुहियांवाली द्वितीय पन्नीवाला मोटा तृतीय, फुटबॉल में नुहियांवाली प्रथम, पन्नीवाला मोटा द्वितीय कालांवाली तृतीय, कबड्डी में गदराना प्रथम, तिलोकेवाला द्वितीय देसू मलकाना तृतीय, शॉटपुट में कुलजीत तिलोकेवाला प्रथम, जयप्रकाश नुहियांवाली द्वितीय रमेश कुमार नुहियांवाली तृतीय, लंबी कूद में राहुल नुहियांवाली प्रथम, शिव कुमार नुहियांवाली द्वितीय सचिन कुमार ओढ़ां तृतीय, डिस्कस थ्रो में रमेश कुमार नुहियांवाली प्रथम, कुलजीत सिंह तिलोकेवाला द्वितीय जयप्रकाश नुहियांवाली तृतीय, 100 मीटर दौड़ में गुरतेज सिंह तिलोकेवाला प्रथम, विक्रम ख्योवाली द्वितीय जसप्रीत ख्योवाली तृतीय, 400 मीटर दौड़ में निहाल सिंह ख्योवाली प्रथम, आकाश कुमार आनंदगढ़ द्वितीय मनदीप सिंह ख्योवाली तृतीय, 800 मीटर दौड़ में गुरतेज सिंह तिलोकेवाला प्रथम, श्रवण कुमार ख्योवाली द्वितीय मनदीप कालांवाली तृतीय, 1500 मीटर दौड़ में अर्जुन देसू मलकाना प्रथम, राकेश ख्योवाली द्वितीय सुरेंद्र नुहियांवाली तृतीय तथा 3000 मीटर दौड़ में मंगल सिंह पन्नीवाला मोटा प्रथम, मुकेश कुमार नुहियांवाली द्वितीय जसवीर देसू मलकाना तृतीय स्थान पर रहे।