- Hindi News
- व्यापारियों को एडवांस टैक्स जमा करवाने की अपील
व्यापारियों को एडवांस टैक्स जमा करवाने की अपील
अनाजमंडी स्थित मार्केट कमेटी में आयकर विभाग सिरसा द्वारा एसोसिएशनों की एक बैठक ली। जिसमें उन्होंने व्यापारियों को एडवांस टैक्स ज्यादा से ज्यादा जमा करने की अपील की। आयकर विभाग हिसार रेंज के संयुक्त आयकर आयुक्त भावानी शंकर, शंभूदयाल आयकर उपायुक्त सिरसा, आईटीओ नरेंद्र सिंह आरके गर्ग और इंस्पेक्टर सुरेश नागरू ने व्यापारियों को संबोधित किया। अग्रिम आयकर देने से आयकर दाताओ को लाभ होता है तथा सरकार को भी राष्ट्र निर्माण कार्य के लिए धन मिलता है। प्रत्येक करदाता को चाहिए कि वह 15 दिसंबर 15 मार्च तक अपना एडवांस टैक्स जमा करवा दे। ताकि जुर्माने से भी बचाव हो। मंच संचालन नरेश महेश्वरी ने किया। इस दौरान सुरेश सिंगला, प्रधान संजीव बांसल, उपप्रधान नामी महेश्वरी, कॉटन जिनर्स एसोसिएशन के प्रधान सुरेश गोयल सहित अन्य मौजूद रहे।