बुलेट बम बजाने वालों की खैर नहीं : अनिल
कालांवालीपुलिस थाना में बुधवार को अनिल सोढ़ी ने थाना प्रभारी अनिल कुंडू की जगह कार्यभार पद संभाला। अनिल सोढी ने कहा बुलेट के पटाखे बजाने वालों ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों से अब सख्ती से पेश आया जाएगा। शरारती तत्वों पर नकेल कसने के लिए पुलिस की विशेष टीम स्कूलों की छुट्टी के समय गश्त करेगी। इसके एक टीम शाम को भी मंडी में गश्त करेगी। एक बाइक पर तीन से चार युवक मिले तो बाइक को इंपाउंड कर उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।