- Hindi News
- पकड़े गए बिजली के अवैध ट्यूबवेल कनेक्शनों का नहीं मिला कोई रिकॉर्ड
पकड़े गए बिजली के अवैध ट्यूबवेल कनेक्शनों का नहीं मिला कोई रिकॉर्ड
बिजलीविभाग के कार्यकारी अभियंता एमसी रोहिला, एसडीओ शिवराज सिंह एसके नैन की टीम द्वारा छापेमारी कर कार्रवाई के दौरान पकड़े गए 8 ट्यूबवेलों में से सात का कोई रिकार्ड नहीं मिला है। टीम द्वारा जांच रिर्पोट निगम के एमडी को सौंप दी गई है और बिजली विभाग की टीम ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के अभियान चलाए जाएगे। ताकि निगम को हो रहे घाटे को रोका जाए।
कालांवाली क्षेत्र में इस समय उक्त कनेक्शनों के अलावा ऐसे दर्जनों कनेक्शन अब भी चल रहे हैं, जिनका रिकॉर्ड विभाग के कार्यालय में नहीं है। क्षेत्र में अधिकारियों की मिलीभगत से ऐसा हो रहा है। विभाग के रिकार्ड के अनुसार इस समय 25 अगस्त तक 7858 ट्यूबवेल के वैध कनेक्शन चल रहे हैं। वहीं सूत्रों की माने तो इस समय चल रहे ट्यूबवेलों की संख्या विभागीय रिकार्ड से कहीं ज्यादा है।
रिकार्ड के अनुसार जिस समय का यह मामला है उस समय विद्युत निगम कालांवाली के एसडीओ के पद पर पंकज गंडा थे जबकि 3 कनिष्ठ अभियंता अब भी कालांवाली क्षेत्र में ही कार्यरत हैं। उक्त सारा मामला इन लोगों से ही जुड़ा हुआ है।
अब देखना यह कि उक्त सारे घोटाले की गाज किस पर गिरती है और कौन कौन से अधिकारी इसमें शामिल पाए जाते हैं। निगम के एसडीओ डीआर वर्मा ने बताया कि पकड़े गए कनेक्शन चलाने वालों पर पुलिस में शिकायत देकर मामला दर्ज करवा दिया है। कुछ लोगों ने तो पैसे भर भी दिए हैं।