डीसी के आदेश पर गैस एजेंसी सील
कालांवाली। गैस एजेसी के संचालक के खिलाफ प्रदर्शन करते उपभोक्ता।
भास्कर न्यूज | कालांवाली
कर्णगैस एजेंसी की मनमर्जी करने को लेकर शनिवार को दुकानदारों ने दुकान बंद कर प्रदर्शन किया। इसके बाद एजेंसी के पास जाम लगा दिया। डीसी के आदेश पर अधिकारियों के द्वारा गैस एजेंसी सील करने पर शांत हुए। इससे पहले सुबह आठ बजे से ही गैस एजेंसी के खिलाफ नई अनाज मंडी में आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप जैन की दुकान पर एकत्रित हुए।
इसके बाद सभी मुख्य बाजारों में शांति पूर्वक ढंग से रोष मार्च निकाला और सभी दुकानदारों से अपनी-अपनी दुकानें बंद रखकर उनके साथ जुड़कर सहयोग की अपील की। लेकिन उनके पास प्रशासन का अधिकारी कर्मचारी सुध लेने नहीं पहुंचा। इससे गुस्से में आए शहरवासी कर्ण गैस एजेंसी के सामने प्रदर्शन करने लगे। इसके बाद कर्ण गैस एजेंसी की खिड़की बंद करके दोनों शटरों को बंद कर दिया।
मौकेपर पहुंचे थाना प्रभारी
प्रदर्शनकी सूचना पाकर पुलिस थाना प्रभारी अनिल कुंडू मौके पर पहुंचे। उसके बाद ओढ़ा के थाना प्रभारी रविंद्र कुमार रोड़ी के शिवनारायण अपनी पुलिस बल के साथ समझाने का प्रयास किया। उसके बाद सिरसा के नायब तहसीलदार राम निवास भादू, डीएफएससी हंस राज भादू, एएफ एसओ नरेंद्र सरदाना,भारत गैस के सेल्ज आफिसर पवन कुमार ने अपील करके जाम खुलवाने की हरसंभव कोशिश की। लेकिन उनकी किसी ने बात नहीं सुनी और गैस एजेंसी को सील करने की बात पर अड़े। खाद्य पूर्ति विभाग के अधिकारी समस्या सुनकर हल करने की बात की तो उन्होंने उनकी कोई भी बात नहीं सुनी और धक्के मारकर उनको जाने को कहा। जिला प्रशासन जिला उपायुक्त से सिरसा के नायब तहसीलदार राम निवास भादू, डीएफएससी हंस राज भादू और एएफ एसओ नरेंद्र सरदाना ने फोन पर बातचीत करके गैस एजेंसी के सभी रिकार्डो को दोपहर 2 बजे अपने कब्जे में लेकर गैस एजेंसी को सील कर दिया। जिसके बाद लोगों ने जाम खोल दिया। आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप जैन,किसान यूनियन के प्रधान गुरनाम सिंह पक्का, योगेश जैन पोपी, पवन कुमार, हलोपा नेता सुरजभावन खनगवाल, संदीप जैन , नरेश गर्ग, संजीव जैन, कपिल यादव, नरेश सिंगला, मुकेश बागडी, अमर ने कहा कि गैस एजेंसी में उपभोक्ताओं को परेशान किया जाता था। समय पर कभी सिलेंडर नहीं मिलता था। बार बार उपभोक्ताओं से कागज मांगा जाता था। जिससे उपभोक्ता परेशान थे।