पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोरी की बोलेरो सहित चालक गिरफ्तार

चोरी की बोलेरो सहित चालक गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कालांवाली | पुलिसने गश्त चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति को चोरीशुदा बोलेरो के साथ गिरफ्तार किया है। कालांवाली थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि थाना के सब इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार को इस संबंध में गश्त के दौरान सूचना मिली। सूचना के आधार पर नरेंद्र कुमार पर आधारित पुलिस पार्टी ने कालांवाली से रोड़ी रोड पर फाटक के पास आने-जाने वाले वाहनों की चैकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान उक्त बोलेरो गाड़ी वहां पहुंची, जिस पर चालक से कागजात मांगे गए, लेकिन वह कोई भी कागज पेश नहीं कर सका। पुलिस ने बोलेरो चालक श्रवण सिंह पुत्र हाकम सिंह निवासी कालांवाली को काबू कर बोलेरो अपने कब्जे में ले ली। प्राथमिक जांच में सामने आया कि बोलेरो मई-2013 को राजस्थान के झुंझनू से चोरी की गई है। बोलेरो चालक ने गाड़ी की खरीद हिसार से बताई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।