पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इनेलो पर कार्रवाई के लिए एसपी को लिखा पत्र

इनेलो पर कार्रवाई के लिए एसपी को लिखा पत्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें बिना अनुमति के एलसीडी लगाकर प्रचार करने पर रिटर्निंग अधिकारी राजेश जगपाल ने इनेलो पार्टी के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसपी को पत्र लिखा है। रिटर्निंग अधिकारी 45-सिरसा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र एवं एडीसी राजेश जोगपाल को 20 सितम्बर को बलबीर सिंह फ्लाइंग स्क्वायड अधिकारी ने सूचना दी कि शाम के समय गाड़ी नं0 डीएल-1-एल ई-9351 पर एलसीडी लगा कर शहर में प्रचार किया जा रहा था। गाड़ी चालक से एलसीडी चलाए जाने बारे अनुमति की प्रति मांगी गई तो उसके पास एलसीडी चलाने की अनुमति नहीं थी। इस बारे में रिटर्निंग अधिकारी ने जिला अध्यक्ष इनेलो पार्टी सिरसा से जवाब मांगा और जवाब की जांच के बाद पुलिस अधीक्षक सिरसा को आर पी एक्ट 1951 की संबंधित धारा 126 के तहत जिला अध्यक्ष इनेलो पार्टी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने बारे लिखा जा चुका है।

राजेंद्रदेसूजोधा को भी नप का नोटिस

कालांवाली| शहरके बीचो बीच रेलवे फाटक के पास भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र देसूजोधा के लगे पोस्टरों के कारण नप ने उन्हें नोटिस दिया है। नगरपालिका के एमई फूल सिंह ने बताया कि दीवारों पर बीजेपी के उम्मीदवार राजेंद्र सिंह के पोस्टर लगे हुए है। जो कि आचार सहिता का उल्लंघन है क्योंकि प्रचार सामग्री के लिए स्थान निश्चित किए गए हैं। इसी कारण राजेंद्र को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है।