- Hindi News
- सिलेंडर की सप्लाई शुरू नहीं होने पर कालांवाली में प्रदर्शन
सिलेंडर की सप्लाई शुरू नहीं होने पर कालांवाली में प्रदर्शन
कालांवाली | क्षेत्रकी कर्ण गैस एजेंसी सील हो जाने के बाद उपभोक्ताओं को सोमवार को भी गैस सप्लाई प्राप्त हो सकी। परेशान लोगों ने किसान नेता गुरदास सिंह लक्कड़ावाली, गुरनाम सिंह रतन लाल की अगुवाई में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कार्यालय में प्रदर्शन कर रोष प्रकट किया। बाद में प्रदर्शनकारी पुलिस थाना प्रभारी अनिल कुंडू से मिले। थाना प्रभारी ने तुरंत प्रभाव से पुलिस कप्तान खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों से बात कर समस्या के जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया। कर्ण गैस एजेंसी के उपभोक्ताओं द्वारा गैस एजेंसी के खिलाफ विरोध करने पर 13 सितंबर को डीसी अंशज सिंह के आदेश पर गैस एजेंसी को सील कर दिया गया था।