पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मैं समाज की सेवा की खातिर राजनीति में उतरी हूं : सेतिया

मैं समाज की सेवा की खातिर राजनीति में उतरी हूं : सेतिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरसा। भाजपाकी सिरसा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार सुनीता सेतिया ने कमालिया भवन में भाजपा नेता श्याम बजाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सिरसा विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों के किसानों को सिंचाई के लिए घग्घर का पानी उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता में है जबकि हर बेघर व्यक्ति के लिए मकान और दुकान मुहैया करवाई जाएगी। लोगों ने राजनीति को कारोबार बनाकर छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि मैं समाज की सेवा के लिए राजनीति में उतरी हूं। इस अवसर पर कालांवाली से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र देसूजोधा, डॉ. वेद बेनीवाल, श्याम बजाज, प्रो. दयानंद शर्मा, राकेश वत्स, जितेंद्र कुमार एडवोकेट, शिवकुमार मंत्री, श्याम चांडक, विजय कुमार एडवोकेट, गंगाराम गुप्ता, ओमप्रकाश शीशेवाला, अरविंद रातुसरिया, आशा जैन मौजूद रहे।

एमसी कालोनी में महिलाआें को संबोधित करतीं सुनिता सेतिया।