- Hindi News
- गली निर्माण अधर में लटका ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
गली निर्माण अधर में लटका ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
गांवतारूआणा स्थित ट्रांसफार्मर वाली मेन गली वासियों ने सोमवार को गली निर्माण कार्य रोकने और पानी की निकासी नहीं होने पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने सरपंच प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। गांव निवासी शम्मी सिंह, रूप सिंह, संदीप , कुलदीप, सोनी, जस्सा संदीप कौर ने बताया कि गली का निर्माण कार्य ईंटों से किया गया था।
जिसको नई गली निर्माण के लिए लगभग तीन महीने पहले उखाड़ दिया गया। लेकिन उखाड़ने के बाद सरपंच ने ईंटों की नीलामी करवाकर धार्मिक संस्थान को दे दी। लेकिन दो माह बीत जाने के बाद भी कार्य शुरू नहींं किया गया। उन्होंने बताया कि गली के दोनों तरफ पक्की नालियां बनी हुई है। लेकिन उनमें मिट्टी और कूडा-कर्कट भरा रहता है। जिसके कारण मुहल्ले के किसी भी घर के पानी की निकासी नही हो रही। गली कच्ची होने के कारण और दूषित पानी का जलभराव रहता है। इससे गली से गुजरना मुश्किल हो गया है। बारिश हाेने पर स्थिति ओर भी गंभीर हो जाती है। इससे पानी का घरों में जलभराव हो जाता है। इसकी तरफ तो सरपंच का और ही प्रशासन कोई ध्यान दे रहा है।
सरपंच राजेंद्र सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि हम इस बारे में कई बार सरपंच को अवगत करा चुके है। वह यह कहकर बात को टाल देते है कि अभी गली निर्माण के लिए पत्थर नहीं आया। सरपंच राजेंद्र कहा कि सरपंच और बीडीपीओ का खाता नहीं खुल रहा। जिस कारण चेक नहीं लग रहा। इसी कारण ये समस्या रही है।