मंडी का विकास होगा : मलड़ी
पूरेप्रदेश में हरियाणा लोकहित पार्टी की लहर चल रही है और प्रदेश की जनता ने इस बार बदलाव का मन बना लिया है। यह बात हलोपा के उम्मीदरवार निर्मल सिंह मलड़ी ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों से रु-ब-रु होते हुए कही। मलड़ी ने कहा कि आज तक किसी भी सरकार ने पिछड़ा वर्ग को उचित मान-सम्मान नहीं दिया। लेकिन भाई गोपाल कांडा ही ऐसे राजनीतिज्ञ हैं जो जन-जन का सम्मान और लोकहित में काम करने की सोच रखते हैं। उन्होंने कहा कि गोपाल कांडा की लोकहित की नीतियों के कारण ही आज क्षेत्र की जनता हलोपा का अपना समर्थन दे रही है। मलड़ी ने कहा कि यदि वे इस विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करते हैं तो आने वाले कालांवाली के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।