आज कालांवाली आएंगे सुखबीर सिंह बादल
कालांवाली | अकालीदल के कार्यालय में सोमवार को पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल आएंगे। इनेलो हलका प्रवक्ता लवलीन जैन ने कहा कि इनेलो अकाली दल बादल के साझे उम्मीदवार बलकौर सिंह का सहयोग करने अकाली दल के कार्यालय में सुखबीर सिंह कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव बलकौर सिंह के हक में है और जीत पक्की है।