पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जन्मदिन पर नाटक मेला

जन्मदिन पर नाटक मेला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
युवाओं ने निकाली शहीद भगत सिंह को समर्पित रैली

देशभक्तयादगार लोक केन्द्र इन्कलाब मंच द्वारा शहीद भगत सिंह का 108वां जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया। शहीद भगत सिंह की विचारधारा को समर्पित सैकड़ों की संख्या में नौजवान आज शहीद भगत सिंह पार्क में एकत्रित हुए। इसके बाद इन्कलाब जिंदाबाद, शहीद भगत सिंह अमर रहे समाजवाद जिंदाबाद के नारे लगाते हुए पार्क से बाइक का जत्था नगर के बाजारों से होता हुआ शहीद भगत सिंह चौक पर पहुंचा। वहां पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद नारे लगाते हुए युवाओं का जत्था बाजारों से होते हुए भगत सिंह पार्क पहुंचा तथा शहीद भगत सिंह, राजगुरु सुखदेव की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के प्रधान रमेश मेहता एडवोकेट की अध्यक्षता में शहीद भगत सिंह के क्रांतिकारी जीवन पर एक विचार गोष्ठी हुई। इसमें भाला सिंह, बलजीत सिंह, तिलकराज, पिनेश बागड़ी, सुरेन्द्र ढल्ल, यशपाल सिंह, विक्की, पालसिंह, हरजीत सिंह, मंगल बेगू, अंग्रेज सिंह, गग्गू, गुरपाल सिंह, सुरेन्द्र सिंह, रूस्तम, बलवंत सिंह, तरसेम गिल, जोगी मेहता, किस्मत सिंह, हैप्पी रंधावा, विक्रम, भिंदा, सोनी अन्य उपस्थित थे।