- Hindi News
- रेलवे स्टेशन पर चलाया मतदाता जागरूकता अभियान
रेलवे स्टेशन पर चलाया मतदाता जागरूकता अभियान
सिरसा| रेलवेस्टेशन पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। कालांवाली विधानसभा क्षेत्र के मास्टर ट्रेनर नरेश कुमार ग्रोवर ने मतदान करने के लिये जागरूक कर संकल्प-पत्र बांटा। उन्होंने कहा कि आप घर पर बैठकर अपने परिवार के सदस्य के साथ वोट डालने जाये। आप अपना वोट निर्भीक होकर, धर्म, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी प्रलोभन से प्रभावित हुये बिना डालें। वहां पर सभी लोगों ने यह सकंल्प लिया कि को अवश्य मतदान करेंगे और दूसरे लोगों को भी मतदान के लिये प्रेरित करेंगे।