पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समस्याओं से जूझ रहे हैं वार्ड नंबर 9 और 10 के लाेग

समस्याओं से जूझ रहे हैं वार्ड नंबर 9 और 10 के लाेग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीवर ठप, गलियों में पानी भरा

रानियां | वार्ड9 10 के वार्डवासियों को सरकार द्वारा दी जाने वाली मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। वार्ड में पानी, सड़क, गंदे पानी की निकासी, सफाई, यातायात सेवा जैसी असुविधाएं झेलनी पड़ रही है। मोहल्ला सच्चा सौदा के मुख्य मार्ग पर पानी की निकासी होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर एकत्र हो रहा हैं, नालियां बंद कर दी गई हैं और सीवरेज लगातार ओवरफ्लो हो रहे हैं।

जिसके कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। वार्डवासी पूर्णचंद वसूजा, राजेश कुमार, गुरदेव सिंह, राकेश कुमार, पंकज, मनोज, प्रकाश ने बताया कि सफाई के नाम पर भी खानापूर्ति हो रही है। सीवरेज की सफाई समय पर होने से मेनहोल ओवरफ्लो हो रहे हैं। नालियों लोगों ने बंद कर रखी हैं और पानी की निकासी बाधित हो रही हैं। सफाई नहीं होने से गंदा पानी रास्ते में जमा हो जाता है और आने जाने वाले लोगों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। वार्डवासियों ने बताया कि एक तरफ सरकार सबका साथ सबका विकास का नारा लगा रहीं हैं वहीं दूसरी तरफ उन्हें मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा हैं। वार्डवासियों ने मांग की अगर उनकी समस्याओं का एक सप्ताह में समाधान नहीं करवाया गया तो वे आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेंगे।

वार्ड नंबर तीन गली डीएन कालेंज वाली में सावरेज ओवरफलों होने से गली में भरा बदबूदार पानी गलीवासी परेशान।