पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीणों ने खेतों में पशु उतारते दो व्यक्तियों को पकड़ा

ग्रामीणों ने खेतों में पशु उतारते दो व्यक्तियों को पकड़ा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव कालांवाली के ग्रामीणों ने शनिवार तड़के पांच बजे खेतों में आवारा पशुओं को छोड़ते हुए दो व्यक्तियों को पकड़ा कर किया। जिनकी पहचान सिकंदर सिंह बंता सिंह निवासी तलवंडी आकलियां पंजाब के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि फसलों को आवारा पशुओं से बचाव के लिए गांव वालों ने खेतों के किनारे पहरा लगाया हुआ था। तभी ओढ़ां रोड पर माईनर के पास सुबह दो व्यक्ति वाहन से पशु उतार रहे थे।

तभी पहरा दे रहे जगमीत, गुरसेवक, बलकरण, मोहन, राजू और दीपा ने उन दोनों व्यक्तियों को तीन पशुओं के साथ मौके पर काबू किया। ग्रामीणों द्वारा पूछताछ के बाद दोनोंं व्यक्तियों ने बताया कि वे पशु गांव चकेरियां से भरकर की छोड़ने के लिए लाए थे। उन्होंने बताया कि उक्त मामले को लेकर गांव में पंचायत का आयोजन किया गया जोकि करीब पांच घंटे तक चली। पंचायत द्वारा दोनो व्यक्तियों पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया पशुओं को जहां से लेकर आए है वहीं छोडऩे का फैसला लिया गया।