पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जोड़ मेले को लेकर तैयारियां पूर्ण

जोड़ मेले को लेकर तैयारियां पूर्ण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कालांवाली | रोड़ी-कालांवालीरोड पर बने गांव कुरूंगावाली के बाबा राम देव मंदिर में 14 फरवरी से शुरू होने वाले तीन दिवसीय जोड़ मेले को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मंदिर परिसर को बहुत ही सुंदर मनमोहक ढंग से सजाया गया है। मंदिर कमेटी के प्रधान हरदेव सिंह जिंद्र सिंह पुहला ने बताया कि बाबा ठाकुर दास द्वारा बनवाए गए मंदिर के स्थान पर अब मंदिर की प्रबंधक कमेटी द्वारा विशाल भव्य मंदिर का निर्माण कर दिया है उन्होंने बताया कि इस बार माघ की आठवीं, नौंवी दसवीं यानि 14 फरवरी से 16 फरवरी को मंदिर में मेला भंडारा का आयोजन किया जाएगा। मेले को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। मंदिर को सुंदर ढंग से सजाया गया है। मेले के अंतिम दिन खेलों को आयोजन किया जाता है जिसमें हरियाणा पंजाब आदि राज्यों से टीमें भाग लेती है। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय मेले को लेकर मंदिर कमेटी ग्राम पंचायत द्वारा कड़े प्रबंध किए जाते है।

खबरें और भी हैं...