- Hindi News
- प्रेम धालीवाल नगर में सीवर ठप, एसडीएम से मिले लोग
प्रेम धालीवाल नगर में सीवर ठप, एसडीएम से मिले लोग
बदहाल सीवर व्यवस्था पर प्रदर्शन
सीवर का पानी बह रहा गलियों में बीमािरयां फैलने का डर
कालांवाली | मंडीकालांवाली में सीवरेज व्यवस्था की बदहाली के कारण डाक्टर मार्किट के दुकानदारों और डाक्टरों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। सीवरेज ओवरफ्लो के कारण पूरी मार्किट में गंदा पानी जमा रहता है। जिसके कारण डाक्टरों, दुकानदारों, ग्राहकों और मरीजों को आने-जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। अस्पतालों में दाखिल मरीजों को भयानक बीमारियों के लगने का डर लगा रहता है।
बदहाल सीवरेज व्यवस्था के बारे में प्रदर्शनकारी आनंद मकानी , डा.बिंद्री, डा.नरेश , विमल गुप्ता, मुकेश गोयल, डा. कश्मीर सिंह, अविनाश गर्ग, संजीव सिंगला ने बताया कि हम सब काफी समय से सीवरेज की समस्या से जूझ रहे है। सीवरेज व्यवस्था की सुचारू व्यवस्था होने के कारण रोजाना ओवरफ्लो रहता है। डाक्टर मार्किट के दुकानदारों कपिल गोयल, काका, विपिन गर्ग, सोनू ने बताया कि ओवरफ्लो होने के कारण पूरी मार्किट में गंदा पानी दुकानों के आगेे इकठ्ठा हो जाता है। जिस कारण डाक्टरों, दुकानदारों, ग्राहकों और मरीजों को आने-जाने में परेशानी होती है। उन्होंने बताया कि डाक्टर मार्किट की दूसरी ओर हलवाइयों की दुकानें है। जिनका चिकनाई युक्त पानी सीवरेज में चला जाता है। जिस कारण सीवरेज बंद हो जाता है।
वहीं सभी प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाते हुए कि हम कई बार जनस्वास्थ्य विभाग और नगरपालिका के अधिकारियों को इस समस्या के बारे में बता चुके हैं। लेकिन जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कहते है कि ये हमारा काम नहीं है। वहीं नगरपालिका के अधिकारी कहते है कि ये जनस्वास्थ्य विभाग का काम है। बीच में कोई कर्मचारी जब सीवरेज को ठीक कर भी जाता है ता एक-दो दिन के बाद वैसी ही समस्या पैदा हो जाती है और किसी भी विभाग द्वारा वहां पड़ा मलवा नहीं उठाया जाता। वही जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दो बार फोन करने के बाद भी उन्होंने फोन नहीं उठाया।
एसडीएम को शिकायत देने जाते धालीवाल नगर के लोग।