पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क के लिए हटाया अतिक्रमण

सड़क के लिए हटाया अतिक्रमण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडीकालांवाली में दादू रोड पर नई सड़क निर्माण को लेकर अवैध अतिक्रमण हटाया गया। दादू रोड पर सड़क टूटी हुई थी और नगरवासियों द्वारा अपनी घरों दुकानों के आगे चबूतरे ,थड्डे और देहलिया अवैध रूप से बनाई हुई थी। जिससे मेन रोड़ पर जगह ज्यादा घिरी होने के कारण रास्ता तंग था। दादू रोड़ पर कुछ दूरी में तीन-चार निजी स्कूल होने और कई गांवों को जाने का रास्ता है। जिससे उस रोड़ पर गांवों से लोगों के आने-जाने और बच्चे को स्कूल छोडऩे ले जाने के आवाजाही ज्यादा रहती है। टूटी सड़़क और अतिक्रमण के कारण वर्षा के दिनों में लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। नगरपालिका के जेई आहिद हुसैन द्वारा मौके पर जाकर दादू रोड पर लोगों द्वारा अवैध बनाई देहलिया, चबूतरे और थड्डे को क्रेन की सहायता से तुड़वाया गया। वही नगरवासियों ने बताया कि इन अवैध अतिक्रमण के कारण जगह काफी घिरी हुई थी। जिसके कारण रोड पर आने-जाने वाले लोगों वाहनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। हमेशा बच्चों की चिंता लगी रहती थी। वर्षा के दिनो में कोई कोई घटना घटी रहती थी। अवैध अतिक्रमण हटने से एक तरफ तो लोगों को टूटी सड़़क से और वही दूसरी तरफ अतिक्रमण की समस्या से छुटकारा मिला। सड़क निर्माण शुरू होने से लोगो में खुशी है।

सड़क निर्माण के लिए अतिक्रमण हटाती जेसीबी।