पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नरमा चुगने के नाम पर हजारों रुपये की ठगी

नरमा चुगने के नाम पर हजारों रुपये की ठगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडीकालांवाली के क्षेत्र के गांव देसूमलकाना के किसानों से नरमा चुगने के नाम पर तीन व्यक्ति हजारों रुपयों की ठगी मार ली। जिस पर गांव देसूमलकाना के किसानों ने सोमवार को ठगी मारने वाले आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। किसान अच्छर सिंह ने बताया कि 4 सितंबर को उनके पास नरमा की चुगाई करने वाले कहकर तीन व्यक्ति हमारे गांव में आए। जिनमें से एक व्यक्ति ने अपना नाम आजाद सिंह निवासी गांव बिछोर जिला मेवात बताया। उन्होंने गांव के कई किसानों से नरमा की चुगाई करने के लिए 425 रुपये क्विंटल के हिसाब से पैसे लेकर लेबर लाने की बात कही। आजाद सिंह और उसके साथियों ने गांव के कई किसानों से एडवांस राशि के रूप में 88 हजार रुपये ले गए और लेबर लाने की बात कह कर चले गए। उसके बाद तो वे आए और नरमा चुगने वाली लेबर। तब उन्होंने आजाद सिंह के फोन नंबर पर कॉल किया। जो स्विच ऑफ रहा था। शिकायत पत्र के मुताबिक किसान अच्छर सिंह से 23 हजार, कुलवंत सिंह से 15 हजार, बजीर सिंह से 5 हजार, माशा सिंह से 7 हजार, मिठू सिंह से 6 हजार, तार सिंह से 17 हजार, लाधू सिंह से 15 हजार रुपये लिए। किसानों ने पुलिस प्रशासन से दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने और राशि वापिस दिलवाने की मांग भी की है।

थाना प्रभारी को मिलने जाते किसान।