पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईटीआई शीघ्र शुरू करवाने को लेकर पंचायतों ने भेजा मांग पत्र

आईटीआई शीघ्र शुरू करवाने को लेकर पंचायतों ने भेजा मांग पत्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ओढ़ांमें निर्माणाधीन आईटीआई संस्थान में हो रही लेट लतीफी के चलते क्षेत्र के विद्यार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बात को लेकर ओढ़ां आसपास के दर्जन भर गांवों ओढ़ां, कालांवाली, जलालआना, गदराना, चोरमार, खतरावां, सिंघपुरा, धर्मपुरा सहित अन्य पंचायतों ब्लॉक समिति चेयरमैन आदि अनेक लोगों ने एक हस्ताक्षरयुक्त मांगपत्र मुख्य सचिव सिविल सचिवालय चंडीगढ़ जिला उपायुक्त को भेजा है। पंचायतों ने पत्र में लिखा है कि ओढ़ां में निर्माणाधीन आईटीआई शुरू होने में हो रहा बिलंब विद्यार्थियों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। उन्होंने बताया कि यहां पर कक्षाएं शुरू होने के चलते विद्यार्थी सर्दी में बसों पर लटक झटककर हर रोज सिरसा जाते हैं जबकि संस्थान का काम पूरा हो चुका है तथा फीटर इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर मोटर, मैकेनिक सर्वेयर कंप्यूटर ट्रेडों की मशीनरी उपकरण फर्नीचर आदि को खरीदे हुए लंबा समय बीत चुका है जो कि सिरसा में पड़ा धूल फांक रहा है।

गौरतलब है कि वर्ष 2013 एमएसडीपी स्कीम के तहत निर्माणाधीन इस संस्थान में जुलाई 2013 में क्षेत्र के 98 बच्चों ने एडमिशन लिया था जिनके लिए 4 टीचर भी नियुक्त किए गए थे परंतु कक्षाएं लगने के चलते सभी बच्चे सिरसा स्थित आईटीआई जाने को विवश हैं। हालांकि ओढ़ां में 7 ट्रेडों में से 4 ट्रेड शुरू हो चुके हैं। अगर अधिकारियों की माने तो 7 मई को एडीसी शिव प्रसाद शर्मा सहित अन्य विभागीय अधिकारियों ने चल रहे कार्य का निरीक्षण करते हुए एक माह में कक्षाएं शुरू हो जाने की बात कही थी लेकिन ताज्जुब की बात तो ये है कि उस बात को सात माह बीत गए और अब भी कक्षाएं शुरू नहीं हो सकी।