- Hindi News
- 8 अवैध ट्यूबवेल कनेक्शन मिलने पर जेई का तबादला
8 अवैध ट्यूबवेल कनेक्शन मिलने पर जेई का तबादला
बिजलीविभाग के एनर्जी ब्रांच के कार्यकारी अभियंता एमसी रोहिला , एसडीओ शिवराज सिंह एसके नैन की टीम द्वारा की गई छापामार कार्रवाई के दौरान पकड़े गए 8 अवैध ट्यूबवेलों कनेक्शन के मामले में विभाग ने एक जेई का तबादला करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
निगम की उक्त टीम ने 25 से 28 नवम्बर तक गांव फग्गू खोखर में छापामार कार्रवाई की थी इस कार्रवाई के दौरान टीम को 8 अवैध ट्यूबवेल कनेक्शन मिले थे जिनमें से सात का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला था और टीम द्वारा जांच रिर्पोट निगम के एमडी को सौंप दी थी। विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार इस समय 25 अगस्त तक 7858 ट्यूबवेल के वैध कनेक्शन चल रहे हैं। वहीं सूत्रों की माने तो इस समय चल रहे ट्यूबवेलों की संख्या विभागीय रिकॉर्ड से कहीं ज्यादा है। रिकॉर्ड के अनुसार जिस समय का यह मामला है उस समय विद्युत निगम कालांवाली के एसडीओ के पद पर पंकज गंडा विराजमान थे तथा जेई के पद पर विनोद कुमार विराजमान थे।