पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर में लगी आग, अतिक्रमण के कारण नहीं पहुंच पाई दमकल

घर में लगी आग, अतिक्रमण के कारण नहीं पहुंच पाई दमकल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके वार्ड नंबर 12 में सिलेंडर लीकेज से घर में आग लग गई और रसोई में रखा हजारों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। लोगों ने दमकल विभाग को फोन किया मगर अतिक्रमण के कारण गली संकीर्ण होने के कारण गाड़ी नहीं पहुंच पाई। खेद की बात रही कि विभाग द्वारा कई दिनों तक चलाए गए अतिक्रमण अभियान के बावजूद अतिक्रमण ज्यों का त्यों बना हुआ है। आस पड़ोस के लोगों ने स्वयं करीबन 30 मिनट बाद आग पर काबू पाया लेकिन इतने में रसोई पूरी तरह से जलकर राख हो गई। वार्डवासी जगदीश चंद्र ने बताया कि उसके घर की रसोई में रखे सिलेंडर से गैस की लीकेज थी घर में खाना बनाने के लिए जैसे ही चूल्हे को जलाया, चूल्हे ने आग पकड़ ली देखते ही आग भड़क गई और आग से रसोई में रखा राशन का सामान जलकर राख हो गया। दमकल विभाग की गाड़ी सूचना मिलते ही सही समय पर पहुंच गई लेकिन गली में दुकानदारों ने शेड बाहर काउंटर रखने अतिक्रमण किया हुआ था जिसके कारण गाड़ी गली में ही फंस गई और लोगों को स्वयं के स्तर पर आग को बुझाना पड़ा।

कालांवाली | क्षेत्रके गांव हस्सू में बाइक सवार उसकी मां उस समय बाल बाल बच गए जब बाइक के आगे नील गाय के बच्चे के आने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क पर गिर गई। दुर्घटना में नील गाय के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक के पीछे बैठी 42 वर्षीय महिला बुरी तरह से घायल हो गई। सुखचैन निवासी 42 वर्षीय सिमरजीत कौर अपने बेटे मंजीत सिंह के साथ अपनी रिश्तेदारी से वापिस अपने गांव लौट रही थी कि गांव हस्सू के पास अचानक बाइक के आगे नील गाय के आने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। आस-पास के लोगों ने दोनों को उठाकर संभाला और सहारा क्लब को सूचना दी। सूचना पाकर क्लब की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को कालांवाली के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया।

नील गाय बाइक के आगे आने से मां-बेटा घायल