पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्लब ने लगाया शिविर, 63 यूनिट रक्त एकत्रित

क्लब ने लगाया शिविर, 63 यूनिट रक्त एकत्रित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहीदभगत सिंह के 108वें जन्मदिन को समर्पित गांव जलालआना में शहीद भगत सिंह युवा क्लब द्वारा रक्तदान शिविर लगाया। इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में सहारा क्लब कालांवाली अध्यक्ष गुरजंट सिंह पटवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सरपंच जमना दास मौजूद थे।

उन्होंने क्लब सदस्यों द्वारा लगाए गए रक्तदान शिविर की प्रशंसा करते हुए कहा कि रक्तदान से बढ़कर अन्य कोई दान नहीं है। हमें मानव हित में रक्तदान करते हुए पुण्य का भागीदार बनना चाहिए। वहीं क्लब के प्रधान हरदीप सिंह ने बताया कि क्लब की ओर से उनका ये चौथा रक्तदान शिविर है जिसमें गांव से महिला पुरुष सदस्य पूरे उत्साह के साथ स्वेच्छा से रक्तदान करते हैं। रविवार को लगाए गए शिविर में शिव शक्ति ब्लड बैंक सिरसा की ओर से 63 यूनिट रक्त संग्रहण किया गया है।

इस मौके पर ब्लड बैंक के चिकित्सक सुशील सिंगला ने रक्तदान करने रक्तदान के प्रति फैली हुई भ्रांतियों के बारे जागरूक किया। मुख्यातिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस शिविर में मास्टर सरूप चंद, क्लब सचिव जगतार सिंह, सुखविंद्र सिंह, वकील सिंह, बब्बी सिंह, दीपी सिंह, गुरबख्श सिंह, काका सिंह, जसविंद्र कौर, लीलो कौर कुलविंद्र कौर मौजूद थे।