पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अकाली उम्मीदवार की घोषणा पर इनेलो ने जताया रोष

अकाली उम्मीदवार की घोषणा पर इनेलो ने जताया रोष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कालांवाली | कालांवालीसे इनेलो अकाली दल बादल के साझे उम्मीदवार के रूप में बलकौर सिंह कालांवाली को उम्मीदवार घोषित होने के बाद इनेलो कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। इसी के चलते इनेलों कार्यकर्ता सांय करीब 4 बजे से इनेलो के हल्का अध्यक्ष हरदयाल सिंह गदराना के निवास पर इक्टठा हुए। मीडिया वार्ता में हलका अध्यक्ष हरदयाल सिंह गदराना ने कहा कि अकाली दल का खुलकर विरोध करेगें और अकाली लोगों को गांवों में घुसने तक नहीं देगें,वोट देना दूर की बात है। उन्होंने कहा कि लोगों की ईच्छा कार्यकर्ता की इच्छा के मुताबिक टिकट नहीं दिया गया है। इनेलो कार्यकर्ता लोगों के साथ धोखा हुआ है। इस मौके पर सुखमंद्र सिंह बडागुढा,बुध सिंह,सुखचैन,मिठु सिंह मांगट,जगतार सिंह देसुमलकाना,ऐवन ठलेर,रोशन डावला,रमेश कुमार,पूर्व सरंपच नरेंद्र खतरावां मौजूद थे।