आदेश के बाद भी नहीं हुए हथियार जमा
कालांवाली | कालांवालीपुलिस स्टेशन में जिला मजिस्ट्रेट एवं डीसी अंशज सिंह के आदेशों के बावजूद भी लाईसेंस धारक हथियार जमा नहीं करवा रहे। उल्लेखनीय है कि जिला मजिस्टे्रट एवं डीसी अंशज सिंह ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले के सभी लाईसेंस धारकों को 15 सितंबर को हथियार जमा करवाने के आदेश दिए थे। ये आदेश पुलिस कर्मियों चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारी अधिकारियों पर लागू नही होते। अभी तक कालांवाली पुलिस स्टेशन में 573 में से केवल लगभग 260 लाईसेंस धारक लोगों ने हीे हथियार जमा करवाए है। सिर्फ दो दिन रह गए हथियार जमा करवाने की अंतिम तारीख को और अभी भी 313 लाईसेेेेंसी धारको द्वारा हथियार जमा करवाने बाकी है।पुलिस प्रशासन अब असलाह धारको पर सख्त कार्रवाई करने केे मूड में है।