- Hindi News
- National
- तिलोकेवाला में पंचायती जमीन पर कब्जे को लेकर पूर्व वर्तमान सरपंच आमने सामने
तिलोकेवाला में पंचायती जमीन पर कब्जे को लेकर पूर्व वर्तमान सरपंच आमने-सामने
गांवतिलोकेवाला के नवनियुक्त सरपंच बूटा सिंह पर पूर्व सरपंच सतेंद्र सिंह सोनी ने पचायती जमीन पर कब्जा करने के आरोप लगाते हुए शिकायत दी हुई थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए गुरुवार को उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार कई अधिकारीगण पंचायती जमीन की पैमाइश करने के लिए पहुंचे थे। लेकिन नवनियुक्त सरपंच बूटा सिंह के पक्ष में एकत्रित हुए ग्रामीणों का गुस्सा देख और तनाव का माहौल पैदा होने पर अधिकारीगणों को बिना पैमाइश कर वापिस लौटना पड़ा। वहीं तनाव की स्थिति को देखते हुए कालांवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। ग्रामीणों ने कालांवाली पुलिस पर पूर्व सरपंच का समर्थन करने उन्हें धमकाने के आरोप लगाते हुए धरना-प्रदर्शन करने की बात कहीं।
कानूनगों बसंत सिंह ने बताया कि पूर्व सरपंच सतेंद्र सिंह सोनी की शिकायत पर वे औढ़ां के बीडीपीओ बलराज सिंह, एसईपीओ भूप सिंह, ग्राम सचिव संदीप राठी पटवारी शिवराज सिंह के साथ गांव तिलोकेवाला में जांच के लिए पहुंचे थे। लेकिन दोनों पक्षों के समर्थकों के एकत्रित होने से पैदा हुई तनाव की स्थिति को देखते हुए उन्होंने फिलहाल पैमाइश नहीं की। अब पुलिस को सुरक्षा देने के लिए लिखा जाएगा। पुलिस से सुरक्षा मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वहीं ग्रामीणों जंटा सिंह, निर्मल सिंह, जग्गा सिंह, लीला सिंह, गुरचरण सिंह, सुवा सिंह, जसकरण सिंह, सर्वजीत सिंह, छिंद्र सिंह, राजा सिंह, सुखजीत, गुरलाल, जगदेव सिंह, कुलविंद्र ने बताया कि अभी संपन्न हुए पंचायती चुनावों में बूटा सिंह ने सतेंद्र सिंह को हराकर विजय हासिल की है। उन्होंने बताया कि हार से बौखलाए पूर्व सरपंच सतेंद्र सिंह ने बूटा सिंह के खिलाफ शिकायत दी है जबकि बूटा सिंह के घर के सामने बनी गली का निर्माण पूर्व उसके कार्यकाल में ही हुआ था। उन्होंने कहा कि जब गली का निर्माण हो रहा था क्या उस समय शिकायतकर्ता को अवैध कब्जे बारे जानकारी नहीं थी। सभी ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि किसी भी हालत में सरपंच बूटा सिंह के साथ जबरदस्ती नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने मौके पर पहुंचे कालांवाली पुलिस के अधिकारियों कर्मचारियों पर भी उन्हें धमकाने के आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
^पूर्व सरपंच ने पचांयती जमीन पर कब्जा किया हुआ है और इसके लिए शिकायत की हुई है और कोर्ट में पटीशन डाल दी है, पचांयती जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।\\\'\\\' सतेंद्रसिंह सोनी, पूर्व सरपंच
^गुरुवार को अधिकारी जांच के लिए आए थे, उन्होंने किसी प्रकार का अवैध कब्जा नहीं किया है। जमीन की पैमाइश होने के बाद उक्त मामला स्पष्ट हो जाएगा, अगर उनकी तरफ पंचायत की जगह निकलती है तो मैं जगह छोडऩे के लिए तैयार हैं।\\\'\\\' बूटासिंह, नवनिर्वाचित सरपंच
कालांवाली। गांव तिलोकेवाला मे पंचायती भूमी पर कब्जे को लेकर पहुंचे अधिकारी ग्रामीणो को समझाते हुए।