बसंत पर्व को लेकर बच्चों में भारी उत्साह
कालांवाली| बसंतपंचमी के पर्व को लेकर बच्चों ही नहीं बल्कि युवाओं में भारी उत्साह पाया जा रहा है। जिसके चलते युवाओं बच्चों में पतंग डोर खरीदने की होड़ लगी हुई है। बसंत पंचमी का यह पर्व मंडी में धूम धाम से मनाया जाता है। इस पर्व पर बच्चों के साथ साथ युवा भी बडे उत्साह से पतंगबाजी कर पर्व मनाते हैं। पतंग विक्रेता शंकर लाल कुलदीप ठाकुर ने बताया कि इस पर्व को लेकर युवाओं बच्चों में काफी उत्साह पाया जा रहा है।