शहीदों की याद में रक्तदान शिविर 14 फरवरी को
कालांवाली | हेल्पिंगहैंड ट्रस्ट कालांवाली द्वारा शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव सिंह की याद में 14 फरवरी को सब्जी मंडी में पहला रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। ट्रस्ट के प्रधान लखबीर सिंह सोढ़ी ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा 14 फरवरी को सब्जी मंडी में से रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला रेडक्रास सोसायटी के सहयोग से लगाए जाने वाले इस रक्तदान शिविर में रक्तदानियों को स्मृति चिन्ह्र प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।