पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 19 सितंबर तक करना होगा गैस सिलेंडर के िलए इंतजार

19 सितंबर तक करना होगा गैस सिलेंडर के िलए इंतजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कर्णगैस एजेंसी के सील हो जाने के बाद उपभोक्ताओं को शुक्रवार तक परेशानी सकती है। एजेंसी के खिलाफ मंडीवासियों और आस-पास के क्षेत्र के लोगों द्वारा 13 सितंबर को रोड जाम कर रोष प्रदर्शन किया गया था। जिसके बाद डीसी के आदेश पर जिला खाद्य आपूर्ति विभाग के डीएएफएसी हंस राज भादू, सिरसा के नायब तहसीलदार रमेश भादू एएफएसओ नरेंद्र सरदाना और कालांवाली के थाना प्रभारी अनिल कुंडू ने मौका पर पहुंच कर गैस एजेंसी को सील कर पूरे दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए थे।

सोमवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने एजेंसी की कमियों की एक रिपोर्ट डीसी को सौंपी दी है। जिसमें गैस एजेंसी के संचालक और करिंदों के खिलाफ मामला दर्ज करने की सिफारिश की गई। उपभोक्ताओं को गैस की सप्लाई ठीक समय पर मिलने, गैस सिलेंडर की राशि अधिक लेने, होम डिलिवरी देने, गैस उपभोक्ता कार्ड की राशि अधिक लेने, गैस एजेंसी के कार्यालय गोदाम में मारपीट करने, दुर्व्यवहार करने को झेलने के बाद शुक्रवार तक सप्लाई मिलने की परेशानी झेलनी पड़ सकती है। एएफएसओ नरेंद्र सरदाना ने बताया कि उच्च अधिकारियों को रिर्पोट भेजी गई है। लोगों की समस्याओं को दूर करके शुक्रवार को गैस सप्लाई दे दी जाएगी।