- Hindi News
- भागवत कथा में कृष्ण सुदामा वृतांत सुनाया
भागवत कथा में कृष्ण सुदामा वृतांत सुनाया
गीताभवन में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में बुधवार को कथाव्यास वृंदावनवासी गिरीराज शरण ने कृष्ण सुदामा वृतांत सुनाया। कथा कार्यक्रम के दौरान अध्यक्षता कर रहे हरिद्वार से आए स्वामी सुरेश मुनि महाराज ने भी प्रवचन किए।
उन्होंने कहा कथा ज्ञान प्राप्ति के साथ जीवन में सत्मार्ग अपनाने का प्रेरणाप्रद ग्रंथ है। मानव जीवन में समय निकालकर अध्यात्म ज्ञान को हासिल करने का प्रयास प्रत्येक मनुष्य को करना चाहिए। इससे सत्कर्म का अवसर मिलता है। जीवन में अवसर क्षणिक होते हैं जिनका सदुपयोग नहीं हो ताे पछतावा रहता है। कथाव्यास वृंदावनवासी गिरीराज शरण ने सुदामा के श्रीकृष्ण के महलों पर पहुंचने और भगवान कृष्ण के सुदामा को नंगे पैरों दौड़कर बाहर आने, सुदामा को स्नेह आदरपूर्वक महलों में ले जाने प|ी के साथ मिलकर अपने आंसुओं से गरीब सुदामा के पैरों को धोने का वृतांत सुनाया। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण ने मानवता को श्रद्धा स्नेह का संदेश दिया है। मौके पर बीरेंद्र बंसल, ओमप्रकाश बरनाला, श्यामलाल सानू, आरके मजीठिया, कृष्णलाल, मदन लाल गर्ग, महेश कुमार, भूषण कुमार अन्य मौजूद थे।
आजसमापन पर होगा भंडारा
कथाआयोजक श्रीगीता भवन कमेटी पदाधिकारियों ने बताया कि आज गुरुवार को कथा के समापन पर सुबह 9 बजे यज्ञ अनुष्ठान होगा। जिसमें पूर्णाहुति दी जाएगी। इसके बाद कथा समापन पर भंडारा आयोजित कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा।