पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नौकरियों में आरक्षित बैकलॉग को भरा जाएगा : गोपाल कांडा

नौकरियों में आरक्षित बैकलॉग को भरा जाएगा : गोपाल कांडा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडियों में लगवाएंगे सीसीटीवी कैमरे : लखराम

मेलां पीरां दा में गोबिंद कांडा ने टेका माथा

सिरसा | हरियाणालोकहित पार्टी के अध्यक्ष गोपाल कांडा ने रानियां रोड स्थित एमडीएलआर कार्यालय में शहर के 31 वार्डों के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। कांडा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर एकजुट होकर कार्य करें और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे जनता को पिछले पांच वर्षों में किए गए विकास कार्यों के बारे में बताएं। कांडा ने कहा कि सिरसा नगर परिषद में जितना बजट पिछले पांच साल में अलॉट किया गया। उतना पहले कभी किसी भी सरकार ने इतना बजट देने की कल्पना तक नहीं की थी। कांडा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का ही परिणाम है कि अल्प समय में पार्टी से लाखों लोग जुड़े और पूरे प्रदेश में हलोपा अपना मजबूत संगठन खड़ा करने में कामयाब रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की नींव हैं। गोपाल कांडा ने कहा कि हलोपा की सरकार आने पर एससी बीसी वर्ग के लिए नौकरियों में आरक्षित बैकलॉग को भरा जाएगा। कांडा ने कहा कि हलोपा सरकार आने पर अस्थाई कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा और प्रदेश में ठेकेदारी प्रथा को खत्म करेंगे।

सिरसा। व्यापार मंडल के प्रधान हीरा लाल शर्मा का हलोपा में शामिल होने पर स्वागत करते गोपाल कांडा।