पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डेरा मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया

डेरा मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कालांवाली | मातापुन्ना देवी सीनियर सेकंडरी पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य संगीता कक्कड़ की अध्यक्षता में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुरेश ग्रोवर मुख्यातिथि के रूप उपस्थित हुए। स्कूल के बच्चों ने मतदाताओं को जागरूक करने संबंधी भाषण प्रस्तुत किया। इसके बाद मुख्यातिथि सुरेश ग्रोवर ने बच्चों को अपने आस-पास के सभी वयस्कों को वोट बनवाने संबंधी प्रेरित करने के लिए संदेश दिया। कार्यक्रम में शामिल बच्चों ने वोटर अभियान संबंधित शपथ ग्रहण की। इस मौके पर बच्चों ने वोटर अभियान संबंधित रंगोली भी बनाई। प्रधानाचार्य संगीता कक्कड़ ने कहा कि हमारे पास वोट ही एक ऐसी चीज है जो हमारी पहचान है और इसी वोट से ही एक राष्ट्र का निर्माण होता है।