शहीद भगत सिंह इंकलाबी मंच ने की बैठक
कालांवाली | शहीदभगत सिंह इंकलाबी मजदूर मंच जलालआना की ओर से गांव कालांवाली की प्रजापत धर्मशाला में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मंच के प्रधान हरदीप सिंह ने लोगों को अपने अधिकारों के बारे में जानकारी देते हुए राशन डिपुओं, मनरेगा कार्यों और काटे गए बीपीएल कार्डों संबंधी चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि जिन लोगों के पास जमीन और कोई ओर जायदाद नहीं उनका बीपीएल कार्ड जरूर बनना चाहिए। बीपीएल कार्ड होने के कारण अनेक गरीब लोग सरकार की अनेक योजनाओं से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि गांव के डिपू होल्डर गरीब लोगों को राशन बांटकर खुद डकार रहे हैं ही उनके खिलाफ कोई कार्रवाई की जा रही। उन्होंने लोगों को एकजुट हो कर संघर्ष करना चाहिए। इस मौके पर अमरीक सिंह चहल, सचिव जगतार सिंह, अमरीक सिंह कालांवाली, बंता सिंह, मिट्ठू राम, सतपाल सिंह, दीपी सिंह, दलबीर सिंह, सरदूल सिंह, हरजिंद्र कौर, छिंदर कौर सहित अन्य मौजूद रहे।