कालांवाली | संतबाबा बलजीत सिंह खालसा की देखरेख में माता गुजर कौर चार साहिबजादों को समर्पित 19 से 21 दिसंबर तक डबवाली ओढ़ां रोड स्थित अतिरिक्त अनाज मंडी में तीन दिवसीय गुरमत चेतना समागम होगा। इसमें संत बाबा बलजीत सिंह खालसा सहित कई संत महापुरुष गुर शब्दों से निहाल करेंगे।